राजस्थान में प्रतिवर्ष 3000 से अधिक पशुधन सहायक प्रशिक्षण लेते हैं वर्तमान में 15000 से अधिक प्रशिक्षित पशुधन सहायक बेरोजगार है एवं राजकीय सेवा हेतु भर्ती के इन्तजार में हैं| राज्य की ग्रामीण आवश्यकताओं के अनुसार बहुत अधिक पशुधन सहायकों की आवश्यकता है किन्तु भर्ती हेतु पदों की संख्या बेरोजगारों की संख्या के अनुपात में काफी कम होती है | यही वजह है की यह प्रतियोगिता दिन प्रति-दिन कठिन होती जा रही है |
लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए निरंतर प्रयास किया जाये तो सफलता निश्चित है बशर्ते कि हम उचित समय का इन्तजार करने की बजाय आज ही से अपना 100 प्रतिशत प्रयास प्रारंभ कर दें| आपने देखा होगा की एक धावक,अपने शरीर को क्रियाशील रखने के लिये, प्रतिदिन दौड़ का अभ्यास करता है | अपने अभ्यास व् परिश्रम को परखने एवं आत्मविश्वास के लिय कई छोटी बड़ी प्रतियोगिताओं में अपना प्रदर्शन करता है |
इसी के मध्यनजर पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा को लक्ष्य बनाकर अपने मस्तिष्क को क्रियाशील रखने एवं अपने आत्मविश्वास, अभ्यास व् परिश्रम को परखने के उद्देश्य से अध्यनरत छात्रों के लिये ts4u के माध्यम से वरिष्ठ एवं योग्य पशुचिकित्सकों द्वारा नाम मात्र के शुल्क पर "पशुधन सहायक भर्ती टेस्ट सिरिज" जारी की गई है | जो इन्टरनेट के माध्यम से लेपटोप, कम्प्यूटर, टेबलेट, मोबाइल फ़ोन पर स्टूडेंट्स द्वारा अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन दी जा सकेगी |
1.अपने वॉलेट से :- पूर्व में अर्जित (अन्य छात्रों को ts4u पर पंजीकरण करवाकर) या खरीदे (ऑनलाइन या ऑफलाइन) कोइंस से (1 रू. = 2 कोइंस)
2.नगद भुगतान :- हमारे कार्यालय या निर्धारित केन्द्रों पर नगद भुगतान कर |
3.ई-भुगतान :- Paytm या अन्य उप्लब्ध विकल्प द्वारा |